यूपी।प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों को शाम 5.15 से 6.15 बजे तक चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए विशेष सभा का आयोजन होगा। उधर, लगभग शिक्षक संघ शाम को स्कूल खोलने को लेकर नाराज है।

ज्यादातर विद्यालयों में टेलीविजन, डिश, प्रोजेक्टर और स्मार्टफोन की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण सीधा प्रसारण दिखाना संभव नहीं है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बच्चों को स्कूल में रोकना संभव नहीं है।

शिक्षक नेताओं ने यह भी कहा है कि महानिदेशक की ओर से 29 जुलाई को मोहर्रम के अवकाश और रविवार 13 अगस्त को भी विद्यालय खोले गए थे। छुट्टी में विद्यालयों को खोलना न्यायोचित नहीं है। इसके बदले प्रतिकर अवकाश नहीं दिया जाता है। इस प्रकार के आदेशों से विद्यालयों को खोले जाने से शिक्षकों में काफी नाराजगी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *