
रिपोर्ट नसीम अहमद स्योहारा/
पिछले कुछ माह से चोरो को स्योहारा ऐसा रास आ रहा है जैसा सुनार को सोना व लुहार को लोहा रास आता है। भले ही चोरी की बढ़ती घटनाओं से आमजन में मचा हाहाकार है पर ये हकीकत है कि नगर में चोरो की वर्तमान समय मे मौज बहार है। चोर अपने मजबूत इरादों के साथ मैदान में उतरे हुए है, चोरी की घटनाओं को अनोखे तरीक़े से अंजाम दे कर सभी को अचंभित कर अनहोनी को होनी में तब्दील कर रहे है। अपनी इस फनकारी की मोहर आमजन के घरों और दुकानों से चुराए हुए सामानों के स्थान पर लगा रहे है, तो वही पत्रकारों की साईकल तक पर हाथ साफ़ किया जा रहे है। तथा स्कूलों को भी नहीं छोड़ रहे हैं बरहाल ताजी घटना नगर के मोहल्ला शेखान में रहने वाले एडवोकेट तुफैल अहमद कुरेशी ने पुलिस को तहरीर दी और बताया है कि थाना क्षेत्र के करीबी ग्राम पित्थापुर मंसूर सराय में उनकी बेटी का मकान है जिसमे वो अपने बच्चो के साथ रहती है जिसका पति मुम्बाई में काम करता है वो अपनी तबियत खराब होने की वजह से पिछले तीन चार रोज से मायके में रह रही थी जब आज वो अपने घर गई तो देखा उसके घर का ताला टूटा हुआ है अंदर दाखिल होने पर उसने घर का सामान इधर उधर बिखरा हुआ पाया व इन्वेंटर बेट्रा जो कुछ दिनों पहले ही उसने खरीदा था वो भी नही है,
