कानपुर देहात।

श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ठिकाना बैरागढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा राष्ट्र स्तर के पदाधिकारियों सर्वेंद्र सिंह चौहान , जैनेंद्र सिंह पवार , एस एस राजा पंकज सिंह , दिनेश सिंह और करणी कृपा फाउंडेशन प्रमुख करिश्मा हाड़ा की उपस्थिति में एस एस राजा की अपकमिंग फिल्म जो कि गऊ माता पर आधारित है का पोस्टर लॉन्च हुआ और विविध आयोजन सम्पन्न हुए , संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि भारतीय सेना के वीर सेवानिवृत्त सेनानियो को शील्ड एवं प्रशस्ति से सम्मान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। स्वागत भाषण अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. जैनेन्द्र सिंह पवार ने देते हुए कहा कि विगत सात वर्षो से लगातार हमारा संगठन विभिन्न सामाजिक कार्य करते आ रहा है। पूर्व में किए गए कार्यो का प्रस्तुतिकरण पोस्टर के माध्यम से किया गया। उक्त आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई करणी कृपा फाउंडेशन की संस्थापक करिश्मा हाड़ा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महासचिव सर्वेंद्र सिंह और मुंबई से पधारे एस.एस. राजा फिल्म निर्माता निर्देशक ने अपनी आगामी फिल्म गवलोक के पोस्टर का विमोचन मंच से किया।इस अवसर पर अभिनेता गोविंदा के जूनियर गौरव पोरवाल भी उपस्थित रहे उपाध्यक्ष ठा. जैनेंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में महासभा के नवीन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही वर्तमान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। या। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बैरागढ़ के वरिष्ठ ठा. मनोहर सिंह मकवाणा, सरपंच हवन सिंह मकवाणा, मनोहर सिंह मकवाणा, ईश्वरसिंह मकवाणा की सार्थक भूमिका रही। मुख्य अतिथि करिश्मा हाड़ा द्वारा शासकीय विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं को लंच बॉक्स वितरित किए गए। आयोजन के अंत में मनोहर सिंह मकवाणा एवं सरपंच हवन सिंह मकवाणा द्वारा महाप्रसादी के रूप में फरियाली खिचड़ी का वितरण किया गया। श्रीमती हाड़ा ने ठा. जैनेन्द्र सिंह पँवार का साफा बांधकर एवं तलवार भेंटकर सम्मान किया। इस अवसरा पर अ.भा. क्षत्रिय महासभा प्रमुख सचिव सर्वेन्द्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय मंत्री फिल्म विभाग एस एस राजा प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सिंह सिकरवार, यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह, रवीन्द्र सिंह डबलचौकी, पुरुषोत्तम सिंह, अजय सिंह राजपूत, ठा. आनंद सिंह, भगवान सिंह राजपूत, अजयसिंह, कृपाल सिंह ठाकुर, फोटोग्राफर मोहन सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव अजय सिंह एवं भगवान सिंह राजपूत सहित अन्य राजपूत समाज के लोगों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजन सम्पन्न हुआ। संचालन विजय बहादुर सिंह राठौड़ ने किया एवं आभार जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम सिसोदिया ने माना।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed