औरैया- राजवीर सिंह पुत्र गोकुल प्रसाद लाल के पुरवा निवासी ने दिए शिकायती पत्र में बताया है कि विपक्षी श्री कृष्ण पुत्र दर्शन सिंह व साथी सूर्य प्रकाश पुत्र रमेश चंद्र रसूलपुर कला के रहने वाले हैं। और मंदिर के पुजारी भी है। जो की कुछ जमीन मंदिर में लगी हुई थी । प्रार्थी के घर से होकर रास्ता निकला हुआ था। उक्त विपक्षियों के द्वारा रास्ते को काटकर अपने खेत में मिल लिया। जिसकी शिकायत एसडीएम अजीतमल से की थी। एसडीएम अजीतमल के द्वारा टीम गठित कर सड़क को टीम के द्वारा नापतोल कराकर चिन्हित कर दिया है । जिसमें प्रार्थी ने जिलाधिकारी से सड़क पर मिट्टी डलवाने के लिए गुहार लगाइ। और कहां है कि प्रधान को निर्देशित कर सड़क पर मिट्टी डलवाई जाए । जिससे उक्त विपक्षीगढ़ सड़क को काट न सके और रास्ता सुरक्षित बना रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed