लखीमपुर खीरी।विकासखंड ईसानगर के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा धुंधा कला में तैनात अध्यापक अमित निगम की छुट्टा जानवर की चपेट में आने से हुई मौत। यह हादसा स्कूल में छुट्टी करने के उपरांत खमरिया बीआरसी पर मीटिंग थी मीटिंग को देखते हुए छुट्टी जल्दी हुई थी। अध्यापक अमित निगम के द्वारा मीटिंग निपटा कर जिला मुख्यालय लखीमपुर के लिए जाते वक्त छुट्टा जानवर तथा ट्राली के बीच में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सी एच सी खमरिया ले जाते वक्त मौत हो गई। अमित निगम इंदिरा नगर लखनऊ के मूल निवासी थे तथा 18 नवंबर 2015 से धुंधा कला में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मीटिंग समाप्त होने के उपरांत अपनी निजी बाइक बजाज डिस्कवर से लखीमपुर के लिए खमरिया से लगभग 2:20 pm बजे निकले तथा खमरिया से लगभग 3 किलो मीटर आगे महरिया के पास यह हादसा हुआ। मौजूद ग्रामीण तथा राहगीरों के द्वारा खमरिया सी एच सी ले जाया गया सीएससी पहुंचते ही अमित निगम की मौत हो गई।

रिपोर्ट:ज्ञानेंद्र तिवारी पत्रकार लखीमपुर खीरी 8318498616

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed