रिपोर्ट नसीम अहमद स्योहारा।

जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के खास उद्देश्य से आयोजित चलाई जा रही आयुष्मान भब: योजना के अंतर्गत आज प्रा. स्वास्थ्य केंद्र बुढ़नपुर में स्वास्थ्य मेले का भव्य उद्घाटन ब्लाक प्रमुख आकांशा चोहान,भाजपा नेता विनीत देवरा,देशबंधु चोहान व सीएचसी प्रभारी डॉ विशाल दिवाकर द्वारा फीता काटकर किया गया।ज़्यादा जानकारी देते हुए डॉ विशाल दिवाकर ने बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में सभी को विभिन्न प्रकार की जांचे,दवाई मिलेगी तो साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाये जाएंगे उन्होंने सभी से इस स्वास्थ्य मेले में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।इस मौके पर तमाम भाजपा नेता व स्वास्थ्य कर्मी मोजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *