उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर

नूरपुर:_ नगर में रविवार की रात को अज्ञात चोरों ने एक बैल्डिंग दुकान का ताला तोडकर गैस सिलेंडर सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शबुदीन सैफी की मंडी समिति के सामने बैल्डिंग की दुकान है। रविवार की रात को अज्ञात चोरो ने दुकान का ताला तोडकर दो बैल्डिंग मशीन, गैस सिलेंडर सहित करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी का पता सोमवार को सुबह दुकान खोलने पर लगा। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज श्रीपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। दुकान स्वामी की ओर से चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर,प.उ.प्र.व्यापार मंडल के युवा प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद,युवा नगराध्यक्ष मुकुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजयवीर चौधरी,संदीप,जोशी,लालवंत सिंह एवं करन चौहान आदि व्यापारियों ने नगर में लगातार बढती चोरी की घटनाओं के प्रति आक्रोश जताते हुए चोरियों का खुलासा और अंकुश लगाने की मांग की।

ब्यूरो चीफ मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *