उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर

बिजनौर के अफजलगढ़ में मोहल्ला जैनुलाबेदीन में एक किशोर की डेंगू बुखार से देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।मृतक कक्षा पांच में शिक्षारत था।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जैनुलाबेदीन निवासी जबीउल्ला (12) पुत्र शफीक अहमद को करीब पांच दिन से बुखार आ रहा था।पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया ।
हालात में सुधार न होने पर परिजन उसे उपचार के लिए काशीपुर ले गए लेकिन वहां भी दो दिन भर्ती रहने के बाद भी किशोर के स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर परिजन देहरादून के निजी अस्पताल में ले गए, जहां परिजनों के अनुसार जांच कराने के बाद उसे डेंगू आया उसकी प्लेटलेटस भी मात्र 25 हजार आई।
उसे नाक व मुहं से खून आने लगा ओर रविवार की शाम किशोर ने दम तोड़ दिया।घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।मृतक किशोर कक्षा पांच का छात्र था।

ब्यूरो चीफ मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *