लखनऊ।उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय अब बदल जाएगा।  हर साल एक अक्टूबर से यह बदलाव होता है। ठंड और गर्मी के मौसम में स्कूलों के खुलने और बंद होने के साथ ही भोजनावकाश का समय भी बदल जाता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों की टाइमिंग सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक रहती है। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे  से दोपहर तीन बजे तक स्कूलों का संचालन होता है। स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट में प्रार्थना सभा व योगाभ्यास होता है। गर्मी में सुबह 10:30 से 11 बजे तक जबकि जाड़े में 12 से 12:30 बजे तक भोजन अवकाश होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *