बदायूँ : 01 अप्रैल। प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को बिसौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय एवं शेखूपुर के केन्द्रीय विद्यालय सहित जनपद के समस्त विद्यालयों में सजीव प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने बच्चों को परीक्षा काल में संयम रखने, कड़ा परिश्रम करने तथा साकारात्मक सोच के साथ बोर्ड में सम्मिलित होने की अपील की है। कार्यक्रम को न केवल बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों ने देखा, बल्कि उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी कार्यक्रम का आनंद लिया।

शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओ के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने संवाद किया। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 11 बजे शुरू हुआ। इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राए, शिक्षक तथा अभिभावक लाभान्वित हुए। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओ को परीक्षा के समय होने बाले तनाव से मुक्त कर उनका मनोबल बढाना है। यह कार्यक्रम पूरे उत्साह से देखा गया है।

इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कला प्रदर्शनी भी प्रस्तुत की गयी। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम नई पीढ़ी के लिए एक नई प्रेरणा का काम करेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं को प्राचार्य डॉ0 रेनु पंत, केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार त्यागी ने देखा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।