रिपोर्ट:रजत पाण्डेय

शाहजहांपुर : जनपद शाहजहांपुर के 6 से 14 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों को समग्र शिक्षा के अन्तर्गत निःशुल्क उपकरण वितरण कैम्प का आयोजन आज शनिवार को बीआरसी निगोही पर किया गया।

आपको यह भी बता दें कि जुलाई में आयोजित किये गये मेजरमेन्ट कैम्प में राजकीय चिकित्सकों तथा एलिम्को की टीम के द्वारा दिव्यांग बच्चों को उपकरण की आवश्यकता हेतु चिन्हित किया गया था। चिन्हित बच्चों को आज निःशुल्क उपकरण वितरण किया गया। उपकरण वितरण कैम्प में मुख्य अतिथि भानू प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख निगोही उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्याम लाल मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भी उपस्थित रहे। उपकरण वितरण कैम्प में कुल 142 लाभार्थी बच्चों को 298 उपकरण वितरित किये गये इस दौरान अध्यापक विजय प्रताप सिंह, मतीन अली, अवनीश पाल, राजेन्द्र व ताजीम अहमद भी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed