नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर सहसवान नगर खंड व दहगवां खंड के पथ संचलन का आयोजन प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक प्रमोद कुमार रहे। जिन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। पथ संचलन प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय से आरंभ होकर स्टेट बैंक रोड, डार्लिंग रोड से होते हुए तहसील के सामने से कचहरी, विल्सनगंज चौराहा व पुराना बदायूं बस स्टैंड के सामने से अकबराबाद चौराहा होते हुए जहांगीराबाद चौराहा व नयागंज होते हुए प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय पहुंचकर पथ संचलन का समापन हुआ। व्यवस्था में लगे स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पथ संचलन आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों में काफी उत्साह दिखाई दिया। नगर वासियों ने स्वयं सेवकों पर जगह जगह पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक प्रमोद कुमार, जिला प्रचारक रवि प्रकाश, तहसील प्रचारक अजय सोलंकी, विभाग शारीरिक प्रमुख मयंक उपाध्याय, जिला कार्यवाह रमेश कुमार,जिला संघचालक योगेश गुप्ता, जिला शारीरिक प्रमुख राजन, विभाग संयोजक सामाजिक समरसता अतुल कुमार (फौजी), जिला मीडिया संयोजक सामाजिक समरसता योगेंद्र उपाध्याय,नगर कार्यवाह अमन शर्मा, नगर संघचालक अरविंद चाणक, विभाग बौद्धिक प्रमुख संजीव सक्सेना, विभाग प्रचार प्रमुख वीरेंद्र, आर.डी.शर्मा, डॉक्टर सचिन शर्मा, अवढर शर्मा, सुभाष गौड़, इंद्रपाल सिंह, विक्रम सक्सेना, अनुज माहेश्वरी, गोपाल चाणक, पीयूष माहेश्वरी, उज्जवल बाल्मीकि, रघुवीर कुशवाह, पुत्तन बाल्मीकि,आशीष माहेश्वरी, विशाल दीक्षित,सौरभ बाल्मीकि आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे

और साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक मुजरिया, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार,सरिता रानी व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।