लखनऊ: 03 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में पशु चिकित्सालयों/पशु सेवा केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष मंे 1785.00 लाख (रूपये सत्रह करोड़ पच्चासी लाख) रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।


शासनादेश में निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय राज्य सरकार तथा भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार योजना की गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जायेगा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed