
महराजगंज। नेपाल सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नौतनवा पुलिस और SSB की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कंचनघाट के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक के कब्जे से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को कंचनघाट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरनाथ चौधरी पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा, महराजगंज, उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद गांजे के साथ होण्डा साइन मोटरसाइकिल संख्या UP56P4893 को भी कब्जे में ले लिया। मामले में थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 186/2026, धारा 8/20/23 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
