
नगर पंचायत उसहैत में श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य श्री गणेश शोभायात्रा का आयोजन
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने विधिवत पूजन-अर्चन कर एवं फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं। हमारे धार्मिक उत्सव व शोभायात्राएं समाज को एकता, समरसता और आपसी सौहार्द के सूत्र में पिरोने का कार्य करती हैं।

उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।यह भव्य शोभायात्रा नगर पंचायत उसहैत के नीचे बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अटेना गंगा घाट पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भक्तिमय भजनों एवं गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजक ध्रुव देव गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

