आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में गणित विभाग के द्वारा स्टूडेंट सेमिनार आयोजित कर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की प्रतियोगिता कराई गई। विभागाध्यक्ष डॉ नीरज कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई प्रतियोगिता में पहला स्थान बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी सान्या गुप्ता को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा सृष्टि शर्मा एवं बीएससी तृतीय वर्ष की श्रद्धा सिंह रही। तीसरा स्थान संयुक्त रुप से बीएससी तृतीय वर्ष की श्रेया सक्सेना एवं बीएससी प्रथम वर्ष की अनुष्का शर्मा को प्राप्त हुआ।

निर्णायक की भूमिका डॉ श्रद्धा गुप्ता एवं डॉ संजीव राठौर ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन गणित परिषद के संयोजक डॉ सचिन राघव एवं अध्यक्ष कु सान्या गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ सरिता यादव,डॉ गौरव सिंह, डॉ बरखा, डॉ मितिलेश कुमार,डॉ प्रेमचंद चौधरी,डॉ संजय कुमार,डॉ दिलीप वर्मा,डॉ राजधारी यादव,बन्टी,अनिल शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *