स्योहारा कस्बे के विभिन्न वार्डो की आज सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल व सफाई निरीक्षक मोहम्मद शान ने किया तथा सभी सफाई नायक मौके पर मौजूद मिले. सामान्य सफाई व्यवस्था उचित मिली. लेकिन कुछ वार्डो में अभी भी डोर टू डोर कलेक्शन की व्यवस्था का अभाव देखने को मिला. संबंधित सफाई नायकों को निर्देश दिए गए कि वह ऐसे वार्डों में डोर टू डोर कुण्डी खटखटा कर कचरे को गाड़ियों में डलवाना सुनिश्चित करें. सफाई के बाद कचरा उठान स्थलों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी सुनिश्चित करें. ईओ विजेंद्र पाल सिंह ने से कहा किसी भी प्रकार के लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी. निरक्षण मैं नगर पालिका आदि स्टाफ मौजूद रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *