रिपोर्टर — कृष्णा प्रजापति
एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार

फतेहाबाद। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन शनिवार को फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने सपा के नगर अध्यक्ष रहे स्वर्गीय असलम खान के निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरा दुख व्यक्त किया।

सांसद रामजीलाल सुमन ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत रखने की बात कही। उन्होंने असलम खान के पुत्र अदनान हकीम से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान सपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेश यादव, नीरज चक, सुनील, नीलम, जीतू सविता, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ शर्मा, अरशद खान, महेश सिसोदिया, विवेक शर्मा, राशद खान, आशीष शर्मा, पहलाद गुर्जर, सिंह गुर्जर, डॉ. रामसेवक प्रधान, ऋषि वाल्मीकि, रिजवान खान और शरीफ खान सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सभी ने स्वर्गीय असलम खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *