संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,

बिजनौर । जिले में लगातार ठंड बढ़ रही है। गर्म कपड़ों में भी कंपकंपी छूट रही है। शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिससे लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। वहीं, पूरे दिन सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए।
जिले में बृहस्पतिवार से जमकर कोहरा पड़ रहा है। सुबह के समय लगातार कोहरा दस्तक दे रहा है। कोहरा आने से दृष्यता बहुत कम है। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा लोग ठंड से बचने के लिए अलाव, हीटर का सहारा ले रहे हैं। साथ ही अपनी मंजिल तक रुक-रुककर पहुंच रहे हैं।
वहीं, शनिवार को कोहरा बूंद की तरह बरसा। ऐसा लग रहा था कि मानो बारिश पड़ रही हो। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। ठंड अधिक होने से बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही कैद रहे। बाइक पर लोगों की ठंड में कंपकंपी छूटती रही। इस सीजन में शनिवार सबसे ठंडा रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *