संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान,

स्योहारा। बिडला उद्योग समूह की अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि० की स्योहारा यूनिट ने सीएस आर एक्टिविटी के अन्तर्गत कम्बल वितरण का कार्यकम कराया गया। जिसमें स्योहारा व आसपास स्थित गांवों के निवासियों को कम्बल वितरित किए गये। कम्बल वितरण कार्यक्रम में तहसीलदार धामपुर व एस० ओ० स्योहारा ने कार्यक्रम में कम्बल वितरित कराये। कम्बल वितरण समारोह में लगभग 300 ग्रामीणों को कम्बल वितरित किए गये।
इस मौके पर शुगर मिल की ओर से अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, अधिशासी उपाध्यक्ष अशोक मित्तल, यांत्रिकी प्रमुख राजीव त्यागी, उत्पादन प्रमुख विवेकान्त शर्मा, डिस्टिलरी प्रमुख जितेन्द्र कुमार सिंह, विधिक प्रमुख राजेश शर्मा, एच आर प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, थाना स्योहारा के पदाधिकारी, एच विभाग के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *