रिपोर्ट: रजनीश कुमार

औरैया।अजीतमल तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज कस्बे में रिटायर सूबेदार हरेंद्र सिंह फौजी रहटोली निवासी का जोरदार स्वागत किया गया। सूबेदार हरेंद्र सिंह फौजी ने जानकारी देते हुए बताया गया दिसंबर 1995 में 320 फील्ड रेजीमेंट में सिपाही के पद पर नियुक्त होकर दिसंबर 2023 में सूबेदार के पद से जेट्रो सिक्किम में सेवा निवृत्ति हुए। इंडियन आर्मी में 28 वर्ष सेवा के दौरान उन्होंने कई लड़ाई में सराहनीय कार्य किए। रिटायरमेंट के बाद आज मुरादगंज कस्बे में तिराहे पर फूल माला पहनाकर नगर वासियों ने स्वागत किया।भोले सिंह गुर्जर निवासी रहटोली फौजी के भतीजे है। स्वागत समारोह में रहटोली ग्राम वासियों ने आकर मुरादगंज चौराहे पर जोरदार स्वागत किया इसी मौके पर भोला सिंह गुर्जर,अभिषेक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed