ब्यूरो रिपोर्ट इन्द्र जीत सिंह वर्माफतेहपुर बाराबंकी। सोशल मीडिया ग्रुप यूनिटी ऑफ फतेहपुर द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपनी बेहतरीन लेखनी एवं अच्छी पोस्ट से समाज को जागृत करने किए प्रसिद्ध विक्रांत गुप्ता को सम्मानित किया गया। कुछ दिन पहले ऑनलाइन फेसबुक पर बेस्ट यूजर के लिए लोगों से राय मांगी गई थी जिसमे आम सहमति से बेस्ट फेसबुक यूजर फतेहपुर के लिए विक्रांत गुप्त का चयन हुआ था।आज एक कार्यक्रम मे विक्रांत गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रिजवान मुनीर, इन्द्र जीत वर्मा,सय्यद खालिद महमूद,कबीर आलम,एजाज अली मुन्ना, मो कदीर एवं फहीम सिद्दीकी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *