लखनऊ:प्रदेश में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में 148 शिक्षकों की भर्ती होगी। नियुक्ति अनुबंध के आधार पर पहले एक वर्ष के लिए की जाएगी।

सैनिक स्कूल, केवी और माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी आदि के अध्यापक पद से सेवानिवृत्त आवेदन कर सकेंगे। उम्र 31 दिसंबर 2023 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। upbocw.in पर उपलब्ध लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश :  प्रत्येक मण्डल में संचालित कुल 18 अटल आवासीय विद्यालयों में अध्यापकों का चयन अनुबन्ध के आधार पर किए जाने हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी।

प्रेस विज्ञप्ति

उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में संचालित कुल 18 अटल आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सन्त्र 2024-25 के लिए अध्यापकों का चयन अनुबन्ध के आधार पर 01 वर्ष के लिए किया जाना है।

तद्सम्बन्ध में अध्यापक पद हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय/सैनिक स्कूल/ केंद्रीय विद्यालय/ माध्यनिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश के अध्यापक पद से सेवानिवृत्त ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु दिनांक 31.12.2023 को 65 वर्ष से अधिक न हो, दिनांक 21.01.2024 की रात्रि 11:59 बजे तक केवल बोर्ड की वेबसाईट upbocw.in पर उपलब्ध  लिंक के नाध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उक्त के सन्बंध में अन्य सभी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट upbocw.in पर उपलब्ध है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *