जनपद–सिद्धार्थनगर ( यू.पी )
रिपोर्ट– सूरज गुप्ता

सिद्धार्थनगर। भगवान राम ने कभी मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। राम एक आदर्श शिष्य थे इसलिए उन्होंने थोड़े ही समय में शिक्षा प्राप्त कर ली थी। गुरु गृह गए पढ़न रघुराई, अल्पकाल विद्या सब पाई।

उक्त बातें क्रीडा़ भारती द्वारा आयोजित “रन फार राम” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त प्रचारक सुभाष ने कही। उन्होंने कहा भगवान राम ने हमेशा अपने माता-पिता व गुरु की आज्ञा का पालन किया वह पिता की आज्ञा का पालन के कारण ही मर्यादा पुरुषोत्तम बन गए। उनके कई ऐसे आदर्श चरित्र है जिनको अपनाने से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बीएसए ग्राउंड से ‘रन फार राम’ कार्यक्रम के तहत मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जय, भारत माता की जय उद्घोष के साथ जिला खेल स्टेडियम पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार प्रजापति ने की। मंचासीन अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सहित सह नगर संघ चालक मुरलीधर एवं बॉलीबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा गौड़ को क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष ने अंग वस्त्र देकर उनको सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री डा. अरुण कुमार त्रिपाठी किये। उक्त अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रभारी बृजेश पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह शिवेंद्र सिंह, सह जिला कार्यवाह अविनाश जायसवाल, मनोज,जिला प्रचारक वीरेंद्र, अजीत, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, शंभूनाथ गुप्ता, सह जिला प्रचार प्रमुख योगेश कुमार श्रीवास्तव सौरभ त्रिपाठी, धनन्जय रस्तोगी, नगर प्रचारक गगन, सुधाकर नाथ त्रिपाठी, नितेश पांडेय, विनयकांत मिश्रा, अंबरीश यादव, सुरेश रैना, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राम केवल शर्मा, प्रधानाचार्या अंजू चौहान, प्रधानाचार्या अंकिता त्रिपाठी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

वाराणसी: मिल्लत नगर में स्वच्छता अभियान के बाद रोज़ा इफ्तार, मुस्लिम बंधुओं ने दिया एकता का संदेशमुसलमान बंधुओ लोगों ने एकता का संदेश दिया पहले आसपास इलाकों में सफाई अभियान चलाया फिर स्वच्छ वातावरण मे रोजा खोला, मुख्य रूप से शामिल रहे जावेद सरदार, शमशेर महतो, कासिम बड़वाड्या, लुकमान जकाट, कल्लू रोटी, बसीर बड़वाड्या मोहम्मद दिन बड़वाड्या गुलाव वड्वाड्या सुव्हान अली रियाज़ अहमद हबीब आलम मोहम्मद तौसीफ मोहम्मद. सुभान अली रिपोर्टर बहुआयामी समाचार रियाज अहमद रिपोर्टर. बहुआयामी समाचार रेयाजुददीन रिपोर्टर बहुआयामी समाचार रिजवान अली रिपोर्टर बहुआयामी समाचार तमाम ज़िम्मेदार शामिल हुए, सविनय का भाव आवेदन हुआ, मुस्मिल बंधुओ लोगों ने एकता का संदेश दिया पहले आसपास इलाकों में सफाई अभियान चलाया फिर स्वच्छ वातावरण मे रोजा खोला, मुख्य रूप से शामिल रहे जावेद सरदार, शमशेर महतो, कासिम बड़वाड्या, लुकमान जकाट, कल्लू रोटी, बसीर बड़वाड्या मोहम्मद दिन बड़वाड्या गुलाव वड्वाड्या सुव्हान अली रियाज़ अहमद हबीब आलम मोहम्मद तौसीफ मोहम्मद. सुभान अली रिपोर्टर बहुआयामी समाचार रियाज अहमद रिपोर्टर. बहुआयामी समाचार रेयाजुददीन रिपोर्टर बहुआयामी समाचार रिजवान अली रिपोर्टर बहुआयामी समाचार