महराजगंज। सरस्वती देवी महिला पी.जी.कालेज,टिकुलहिया,निचलौल में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप मे मनाया गया। इस अवसर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, इन्होंने विश्व पटल पर भारत का नाम गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उप-प्राचार्य सत्येन्द्र गुप्ता,अमृता मिश्रा,डॉ.राजू कुमार,डॉ.अरुण कुमार,डिंपल पटेल,प्रदीप द्विवेदी,तानिया जायसवाल, वंदना तिवारी,अरविंद चौहान के अलावा डी.एल.एड की प्रशिक्षु उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष अशोक तिवारी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *