बाराबंकी। न्यू आदर्श समाज सेवा संस्था द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि हैदरगढ़ में ठंड को देखते हुए न्यू आदर्श समाज सेवा संस्था द्वारा करीब 110 से अधिक लोगो में कंबल वितरण किए गए और संस्था द्वारा उपस्थित ग्रामीण लोगों को संस्था के कार्यों के बारे में बताया की संस्था तरह क्या कार्य करती है, और वहीं संस्था द्वारा इस ठंड को देखते हुए लोगों को यह भी जागरूक किया गया की इस ठंड से बचें और अपने बच्चों को ठंड से बचाए,बाइक से इस कोहरे में ना चले अगर चले तो हेलमेट व गर्म वस्त्र पहन कर बिल्कुल धीरे-धीरे चले जिससे आपकी और आपके परिवार की दोनों की बचत हो सके और आप लोगों को किसी भी प्रकार का कार्य हो तो संस्था को एक बार जरूर बताएं ताकि हम आपके कार्यों को करने में मदद कर सकें।संस्था से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद कर सके समाज सेवा करना ही है हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर संस्था से अध्यक्ष शुभम कुमार, उपाध्यक्ष प्रियांशु मौर्य,महासचिव रितेश कुमार,सचिव अरुण कुमार वर्मा,कोषाध्यक्ष जितेंद्र मौर्य,मंत्री आकाश कुमार,महामंत्री मनोज कुमार ,मीडिया प्रभारी सुशील कुमार यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट इन्द्र जीत सिंह वर्मा बाराबंकी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।