रिपोर्ट:रजनीश कुमार

औरैया।अजीतमल तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चावरपुर में शिवेंद्र राजपूत को बीजेपी अजीतमल मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया।

अजीतमल के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष का आज सेक्टर चावरपुर में बूथ अध्यक्ष शिव कुमार के आवास पर पार्टी कार्यकर्ता द्वारा जोरदार स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलाराम राजपूत ने मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कार्य को जिम्मेदारी से निर्वाहन करने हेतु प्रेरित किया।

वही पूर्व मंडल अध्यक्ष आशाराम राजपूत एवं सेक्टर अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामवासीयो ने मंडल अध्यक्ष को बधाई दी । इस मौके पर आशाराम राजपूत, उत्तम सिंह राजपूत, राव साहब, झाबू सिंह राजपूत,डॉक्टर तुलाराम, राहुल कुशवाह, दिनेश राजपूत,अखिलेश राजपूत, कप्तान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *