रिपोर्ट- दीपक वर्मा

निंदूरा बाराबंकी। टिकैतगंज कस्बे के बाबागंज रोड़ पर स्थित एक मार्केट के पीछे खंडहर मे नवजात बच्ची का शव कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला। शव को कुत्ते नोच रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नवजात बच्ची का शव किसने डाला, इसका पता नहीं लग सका।
कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज स्थित बाबागंज रोड़ पर कस्बे के अजमल की मार्केट है। जिसमें बाहर दुकानें बनी हुई है जबकि पीछे खंडहर पड़ा हुआ है। खंडहर में आस-पास के दुकानदार कूड़ा करकट फेंकते हैं। गुरुवार सुबह खंडहर में कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। दुकान खोलने के बाद एक दुकानदार कूड़ा फेंकने पीछे गया जहां पर कुत्ते शव को नोच रहे थे। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि बरामद शव नवजात लड़की का पाया गया है। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *