उप जिलाधिकारी सहसवान महिपाल सिंह ने जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर राजस्व एवं दमकल टीम को भेजने के निर्देश दिए।

बदायूं/उत्तर प्रदेश जरीफनगर: सहसवान क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में लगी आग आग की चपेट में भूप सिंह की बहन अनोखे उम्र 60 वर्ष आ गई । जिन्हें लोगों की सहायता से बचाया गया खेत में ही भूप सिंह ने अपना आशियाना बना लिया है उसी में रहकर गुजर-बसर करता है लेकिन आज 3:45 बजे के करीब अचानक आग लग जाने से खेत में गेहूं की फसल थी जिसे काट कर एक जगह इकट्ठा कर दिया था किसी तरह आग मकान में लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया जिसमें भूप सिंह की बहन अनोखे भी आग की चपेट में आ गई जिससे वह झुलस गई पास में ही रखें गेहूं की पुरी जल गई इसकी सूचना उप जिलाधिकारी सहसवान को दी गई जिन्होंने तत्काल मौके पर राजस्व एवं दमकल कर्मियों को भेजने के निर्देश दिए।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed