बदायूँ : 11 अप्रैल। बुनियादी शिक्षा के लिए शत-प्रतिशत नामांकन जरूरी है। कोई भी बच्चा स्कूल में दाखिले से वंचित न रहने पाए। सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा प्राथमिक शिक्षा से वंचित न रहे। हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि सभी बुनियादी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शत-प्रतिशत नामांकन कराएं। स्कूल में दाखिला होने से बच्चे को न केवल शिक्षा मिलेगी बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ उसके अंदर छिपी प्रतिभा को भी बाहर आने का अवसर मिलेगा।
सोमवार को जनपद के विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए विद्यालयों ने जागरूकता रैली निकाली गई। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयो में शिक्षक नए सत्र में विद्यालयो में नए नामांकन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।  प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों ने विद्यालय के अध्यापकां के साथ गाँव में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली और नारे लगाकर शिक्षा की अलख जगाई है। अधिकांश विद्यालयों में उपस्थिति औसत रही। उझानी अन्तर्गत हजरतगंज, इस्लामनगर के चांदपुर मिठाया, दहगवां, शाहपुर ताहर खेड़ा आदि विभिन्न गांवों में रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया, जिससे कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से न छूटे और सभी बच्चे शिक्षा ग्रहण करें।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *