उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन जनपद बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 07.02.2024 को विकास खण्ड फखरपुर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री माननीय मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा रोजगार मेला में चयनित हुए युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विकास खण्ड फखरपुर में आयोजित रोजगार मेला में कुल 11 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 255 अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार दिया गया। जिसमें से 167 बेरोजगार युवक युवतियों ने रोजगार प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में श्री प्रदीप पांडेय मंडल अध्यक्ष भाजपा फखरपुर, श्री सतीश शुक्ला, मेला प्रभारी राहुल बाजपेयी, कार्यदेशक धर्मेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र गोड, अर्पित मौर्य, भानु प्रताप, निरंजन लाल, नदीम अहमद, अबू बक्र और जियाउल हसल रिजवी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

अब्दुल मजीद खान
बहुआयामी समाचार
बहराइच

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed