ब्रेकिंग न्यूज..
जनपद– सिद्धार्थ नगर (यू.पी)
रिपोर्ट – सूरज गुप्ता
मो०.6307598658
विधायक सैय्यदा खातून ने दिनांक 07/02/24 को परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर सिद्धार्थ नगर जनपद के सुदूर क्षेत्र बढ़नी चाफा से परिवहन निगम का बस 🚌 चलवाने की आग्रह किया ।
👉विधायक सैय्यदा खातून ने पत्र में लिखा कि विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अन्तिम छोर पर बसे नगर पंचायत बढ़नी चाफा से डुमरियागंज होते हुए जिला मुख्यालय सिद्धार्थ नगर तक रोडवेज बस सेवा पिछले काफी समय से बन्द पडा़ है जिसके कारण उक्त मार्ग के यात्रियों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
👉बढ़नी चाफा से जिला मुख्यालय सिद्धार्थ नगर तक जाने के लिए लोगों को रास्ते में 04-04 स्थानों साधन बदलना पड़ता है जिसके कारण काफी समय व पैसों की हानि होती है।
👉नगर पंचायत बढनी चाफा से जिला मुख्यालय की दूरी 70 किमी है।
👉आम जनमानस की समस्याओं को देखते हुए बस 🚌 संचालन शुरू कराया जाना जनहित में आवश्यक है
👉इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधन सिद्धार्थ नगर जगदीश प्रसादजी को फोन करने पर उन्होंने बताया कि हमारे पास इस समय कुल 48 बसें विभिन्न मार्गों पर चल रही हैं हम पता कराते हैं कि किन कारणों से उक्त मार्ग पर बसें नहीं चल रही हैं सर्वे कराकर शीघ्र बस🚌 चलवाने की कोशिश करेंगे।
