संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान

नहटौर (बिजनौर)। हेलिकॉप्टरनुमा कार क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी है। इसे शादी विवाह में दुल्हन को लाने के लिए डिजाइन कराया गया है। गाड़ी जहां भी जाती है भीड़ हेलिकॉप्टर की तरह दिखने वाली इस गाड़ी को देखने के लिए उमड़ पड़ती है।गाड़ी के मालिक ग्राम पंचायत दबखेड़ी सालार के राजस्व गांव दबथला निवासी जसवंत सिंह आजाद पुत्र गंगाराम सिंह ने बताया कि उन्होंने एक हेलिकॉप्टरनुमा गाड़ी यूट्यूब पर वीडियो में देखी थी। जो कोलकाता के एक व्यक्ति के अपलोड़ किया था। वह अपनी वैगनॉर गाड़ी को लेकर कोलकाता पहुंच गये। कोलकाता के दुर्गापुर में अब्दुल नाम के डेंटर व उसकी टीम ने गाड़ी को हेलिकॉप्टर का आकार दिया। इसमें तीन लाख का अतिरिक्त खर्च आया।
उन्होंने बताया कि गाड़ी को शादी विवाह में दुल्हन को लाने के लिए हेलिकॉप्टर के रूप में डिजाइन कराया गया है। इसकी अंदर की सीटिंग भी हेलिकॉप्टर जैसी है। बताया कि वे आठ दिन पूर्व ही गाड़ी लेकर कोलकाता से घर पहुंचे हैं। अब तक दो बुकिंग की हैं। पहली नूरपुर के कुंडा खुर्द से नगीना के नैनपुरा की तथा दूसरी धामपुर से काशीपुर की। जहां भी जाते हैं इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ जाती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *