संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान

बिजनौर। गांव पैदा में एक युवक पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के पास ही बाग में पड़ा मिला। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को शाम के समय शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पैदा में कब्रिस्तान के पास एक बाग में युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त विजेंद्र (25) पुत्र बुद्धू कश्यप निवासी पैदा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।


बताया गया कि मृतक के गले में बेल्ट का फंदा लगा हुआ था। आशंका जाहिर की गई कि आरोपियों ने बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की है। मृतक का गला रक्तरंजित होने की वजह से धारदार हथियार से वार करने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की जेब से एक प्रेम पत्र भी बरामद हुआ है, जिसमें एक युवती की ओर से लिखा गया है कि वह शराब छोड़ दे। मृतक की जेब से मिले पत्र के अनुसार, प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है।
युवक की हत्या की गई है। उसके गले में बेल्ट बंधी मिली, जिससे बेल्ट से ही गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रथम दृष्टिया प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। –

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *