उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन जनपद बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14.02.2024 को विकास खण्ड मिहीपुरवा में रोजगार मेला का आयोजन हुआ।


जिसमें संयुक्त खंड विकास अधिकारी श्री सर्वेश कुमार वर्मा एवम् सेवा योजन अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा रोजगार मेला में चयनित हुए युवक/युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विकासखंड में आयोजित रोजगार मेला में कुल 12 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 223 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण करवाया गया। जिसमें से 164 बेरोजगार युवक/ युवतियों को रोजगार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यदेशक संजय अरोरा, मेला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, मंच संचालक प्रवीण कुमार, रवि शंकर पाठक, भानु प्रताप, पलटू राम, देवेंद्र बाजपेई, नदीम अहमद, अबू बकर, जिया रिजवी, निरंजन लाल इत्यादि कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट:अब्दुल मजीद खान
बहराइच

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *