एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। आज दिनाँक 03,10,2026, को खतौली मार्ग पर दूध की पिकअप गाड़ी व ईरिक्शा की आमने सामने की टक्कर में ईरिक्शा सवार तीन वयक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये।गांव कुतुबपुर निवासी रिजवान पुत्र रहीस, आर्यन पुत्र बालकराम, जिया पुत्री बलराज ई रिक्शा से मीरापुर से अपने गांव कुतुबपुर लौट रहे थे।

ईरिक्शा सवार जैसे ही कुतुबपुर गंग नहर के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही दूध की पिकअप गाड़ी व ईरिक्शा में आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर में ईरिक्शा सवार तीनों वयक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है। विवेचक उपनिरीक्षक मदन पाल ने बताया कि घायलों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। फोटो काल्पनिक हैं।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *