लखनऊ।सूबे के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में मिलने वाली राशि 15 हजार रुपये से बढ़ाकर अब 25 हजार रुपये कर दी है। अभी जन्म के समय कन्या को दो हजार रुपये मिलते हैं, एक अप्रैल से बढ़कर ये पांच हजार रुपये हो जाएगी।25 हजार रुपये की बढ़ी धनराशि एक अप्रैल 2024 से प्रभावी होगी। महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग ने अप्रैल 2019 में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस योजना के तहत छह अलग-अलग श्रेणियों में धनराशि दी जाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *