रिपोर्ट:इंद्रजीत वर्मा

बाराबंकी। पत्नी के किसी दूसरे के साथ अवैध संबंधों के शक ने पति को जल्लाद बना दिया। नाराज पति बाके से पत्नी का सिर कलम करने के बाद उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। एक हाथ मे कटा सिर और दूसरे हाथ मे खून से लथपथ बांका देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। मामला बाराबंकी जनपद की फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी अंतर्गत बसारा गांव का है। यहां का निवासी अनिल कनौजिया राजगीर का काम करता था। अनिल की शादी करीब आठ साल पहले वंदना से हुई थी और दोनों के दो बच्चे भी है। कुछ समय से अनिल को वंदना के चरित्र पर शक होने लगा था उसे लगता था कि वंदना के किसी दूसरे के साथ अवैध संबंध है जिससे वो फोन पर भी बात करती थी। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका था।

आज शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे भी इसी बात को लेकर अनिल और वंदना के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद तैश में आये अनिल ने पत्नी वंदना 26 की बांके से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वंदना के सिर को धड़ से अलग कर अनिल एक हाथ में कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी पहुंच गया। रास्ते मे जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा वो सन्न रह गया। वही पुलिस चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी भी उसे देख दंग रह गए। पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल अनिल को गिरफ्तार कर उच्चाधिकारियों को घटना को सूचना दी गयी।
देखे घटना को लेकर क्या बोले एसपी दिनेश कुमार सिंह
सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर लिया गया है। मृतका के परिजनों को बुलाया गया है। उनसे भी घटना के विषय मे जानकारी कर आरोपी पति के ख़िलाफ़ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *