ऑल इंडिया पत्रकार एकता संगठन की नगर कार्यकारिणी का हुआ गठन।

संवाददाता:- मोहम्मद फैज़ान

स्योहारा (बिजनौर)- ऑल इंडिया पत्रकार एकता संगठन की एक मुख्य बैठक का आयोजन संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवार अहमद नूर के हिरा पब्लिक स्कुल मे किया गया। जिसमे ऑल इंडिया पत्रकार एकता संगठन की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। मीटिंग का संचालन सबदर रिहान ने किया। जिसमे सभी की सहमति से डॉक्टर वीरेंद्र पुष्पक को संरक्षक व आसिफ रईस को नगर अध्यक्ष चुना गया। नगर कार्यकारिणी मे डॉक्टर नेपाल सिंह को नगर महामंत्री , राजेंद्र सिंह को संगठन मंत्री,सबदर रिहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इश्तियाक अली को सचिव, फ़ैज़ान खान को उप सचिव, दानिश ज़ैदी को कोषाध्यक्ष, फरीद अंसारी को उपाध्यक्ष, तनवीर चौधरी को प्रचार सचिव, हसिनुद्द्दी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी ने एक दूसरे को बधाई देकर संगठन को मजबूती के साथ लेकर चलने का अहवान किया और पत्रकार की कार्य शैली को सही तरीके से उजागर करके काम करने का निर्णय लिया। जिससे पत्रकारों को हित मे सभी कार्यो मे आसानी हो और उनको उनका लाभ मिल सके। और सभी साथी इमानदारी से लगन के साथ संगठन को मजबूत करेंगे। किसी भी पत्रकार साथी का या किसी भी व्यक्ति का उतपीड़न नही होने दिया जायेगा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *