रिपोर्ट: राजेश गुप्ता
वाराणसी/रोहनिया।पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गंगापुर में शनिवार को अरविंद कुमार सिंह प्रधानाध्यापक की देखरेख में विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसके दौरान सहायक अध्यापिका तुबा आसिम के अथक प्रयास से छात्रों एवं छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक व छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रों और छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सरस्वती तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमारी ठाकुर , गिरजा शंकर, जितेंद्र कुमार , अभिषेक कुमार राय , शिववाला , अर्चना कुमारी साधना पांडेय , अनीता यादव ,विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *