रिपोर्ट राहुल राव
नीमच/मध्यप्रदेश:चमत्कारीं किलेश्वर महादेव मंदिर पर दिनभर धार्मिक कार्यक्रम नीमच। महाशिवरात्रि पर नीमच शहर में स्थित चमत्कारी अति प्राचीन श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर आठ मार्च, शुक्रवार को भक्तों का ताँता लगा रहेगा। मंदिर समिति द्वारा मेले का आयोजन भी रखा गया है। महाशिवरात्रि पर अलसुबह से ही नीमच के महांकाल श्री किलेश्वर महादेव के दर्शन का दौर शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलता रहेगा। युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा श्री किलेश्वर महादेव को साबूदाना खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा, इसके बाद दोपहर से ही प्रसादी वितरण शुरू हो जाएगा। क़रीब पचास क्विंटल साबूदाना खिचड़ी का तैयार होगी, जो देर रात तक वितरण की जाएगी। महाशिवरात्रि पर भक्तों का सैलाब उमड़ने की स्थिति को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अस्थाई पुलिस चोकी की स्थापना की गई है।

वही दो मंदिर परिसर से लेकर मुख्य गेट सीआरपीएफ़ रोड पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में झूले चकरिया और व्यंजन के लिए स्टाल भी लगाई गई है। चमत्कारीं है मंदिर, दर्शन मात्र से दूर हो जाते है भक्तों के कष्ट- मंदिर अतिप्रचानी है और शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। उनकी मनचाही मुरादें पूरी होती हैं। नीमच ही नहीं बल्कि देश के कौने-कौने में श्री किलेश्वर महादेव के भक्त हैं। श्री किलेश्वर महादेव में शिवलिंग चमत्कारीं है। भोलेनाथ के दर्शन से धन की प्राप्ति होती है। कोई भक्त आर्थिक रूप से सक्षम की मन्नत माँगता है तो महादेव उन पर कृपा बरसाते है। कुछ ही दिनों में भक्त में बुरे दिन बदल जाते है। कोई भी बिगड़े काम भी भोलेनाथ बना देते है। यही कारण है कि पूरे विश्व में इनकी ख्याति फैली हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *