रिपोर्टर:- मोहम्मद फैज़ान

बिजनौर – मुजफ्फरनगर जनपद में शिक्षक की हत्या को लेकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे परीक्षक एकजुट हो गए। मुजफ्फरनगर में शिक्षकों ने हंगामा प्रदर्शन शुरू किया तो बिजनौर में भी परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया।
बिजनौर राजकीय शिक्षक संघ ने हैड कांस्टेबल द्वारा शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में मूल्यांकन का बहिष्कार किया।

आंदोलित शिक्षकों ने आरजेपी इंटर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। संघ नेता परीक्षकों से संपर्क साध रहे।
जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रो पर सैकड़ों राजकीय शिक्षक मूल्यांकन में लगे हुए हैं। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों व वित्त विहीन विद्यालयों के परीक्षक समर्थन में आ गए और उन्होंने भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *