लोकतांत्रिक व्यवस्था का मुख्य स्तम्भ स्वतन्त्र, निष्पक्ष और तटस्थ निर्वाचन प्रकिया है-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी।

रोहित सेठ

मास्टर ट्रेनर्स पूर्णरूपेण दक्षता प्राप्त कर लें, ताकि मतदान कार्मिकों को भली-भांति प्रशिक्षण प्रदान कर सकें-एस.राजलिगम।

     वाराणसी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त किये गये ई.वी.एम. मास्टर ट्रेनर्स का शुक्रवार को आयुक्त ऑडिटोरियम सभागार में प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.राजलिगम ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का मुख्य स्तम्भ स्वतन्त्र, निष्पक्ष और तटस्थ निर्वाचन प्रकिया है। 
   जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने में मास्टर ट्रेनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मतदान प्रकिया से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक है कि सभी मतदान कार्मिक को मतदान प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी हो। जिसके लिए आवश्यक है कि सभी मास्टर ट्रेनर्स भारत निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप निर्वाचन प्रक्रिया के सम्बन्ध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए, पूर्णरूपेण दक्षता प्राप्त कर लें ताकि आप सभी लोग मतदान कार्मिकों को भली- भांति प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि वे पूरे मनोयोग से ट्रेनिंग प्राप्त करें। ट्रेनिंग के दौरान यदि कोई बात समझ में नहीं आती है तो उसे बार-बार पूछने और समझने में झिझक न दिखायें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य को टीम भावना के साथ सम्पन्न कराया जा सकता है, इसलिए ट्रेनिंग के दौरान ऐसे लोग जो बातें देर से समझते हैं या पहली बार इस प्रक्रिया का हिस्सा हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने ई.वी.एम. का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स को उन बातों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी जाय जिससे मतदान कार्मिक किसी भी आकस्मिक स्थिति का बेहतर ढंग से सामना कर निर्वाचन प्रकिया को सकुशल सम्पन्न करा सकें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *