रिपोर्ट:रजनीकांत मिश्रा
लखीमपुर खीरी भारत रत्न से सम्मानित बाबा भीम राव अम्बेडकर जयंती पूरे देश में बहुत ही धूम धाम से मनाई जाती है।14 अप्रैल को बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर केक काट कर जयंती मनाई गई। आप को बताते चलें ग्राम पंचायत बड़ागांव में बाबा भीम राव अम्बेडकर जयंती के शुभ अवसर पर केक काट कर जन्म दिन मनाया गया साथ ही ग्राम पंचायत बड़ागांव से सोभा यात्रा निकाली गई ।

शोभायात्रा बड़ागांव भीम राव अम्बेडकर पार्क से निकल कर बड़ागांव के मजरा झाऊ पुरवा से होते हुए खिचिन पुरवा सहित नया पुरवा पहुंच कर बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण कर केक काटा गया। साथ ही जगह जगह पर सर्वत एवं भंडारे का आयोजन किया गया कई जगह कोल्ड्रिग एवं मीठा की बेवास्था की गई।इस कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व राकेश मिश्रा जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र गौतम, एडo रामू गौतम, हीरालाल,रमेश गौतम, महेंद्र, संदीप, सेठि किशोर,अंकित गौतम, विशेश्वर दयाल चौधरी ने किया।सोभा यात्रा में योगेश मिश्रा, कयूम मित्री,मोहम्मद दीन, रोजली खां, सफरुद्दीन आदि उपस्थित रहे पूरा कार्यक्रम उप निरीक्षक राजकुमार भारती, हेo काo ऋषि राज पाण्डे, काo मोनू गुप्ता, काo संजय कुमार,के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *