🔵युवा समाजसेवी आसिफ रईस अनेक सामाजिक संस्थाओं से पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान रखते है।

रिपोर्ट: मोहम्मद् फ़ैज़ान

स्योहरा( बिजनौर)। सूचना का अधिकार बचाओ अभियान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तनवीर अहमद ने
राष्ट्रीय संस्था “सूचना का अधिकार बचाओ अभियान” को सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने, देश में आरटीआई एक्ट को मजबूती से लागू कराने, सूचना कानून का प्रचार-प्रसार करने, सूचना कानून प्रयोगकर्ताओं को उत्पीडन से मुक्ति दिलाने एवं संगठन में निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा करने के उद्देश्य से श्री आसिफ रईस पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला सदात निकट जामा मस्जिद मार्किट स्योहारा बिजनोर उत्तर प्रदेश को प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश ( अवैतनिक ) के पद पर मनोनीत किया जाता है ।

आसिफ रईस जी से अपेक्षा की जाती है कि व संस्था की नीतियों एवं कार्यक्रमों का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार-प्रसार कर सदस्यता अभियान चलाकर आर०टी०आई० कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनायेंगे और संस्था को मजबूत करने का काम करेंगे जरूरत मंदो को आवाज बुलंद करेंगे और उनकी समस्याओं को शासन प्रशासन द्वारा हल कराने का काम करेंगे आसिफ रईस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके शुभचिंतकों में में खुशी का माहौल है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *