रिपोर्ट:माज़िद अख्तर

वाराणसी। आज दिनांक 20/4/2024 को मतदाता जागरूकता एवं स्कूल चलो अभियान का नेतृत्व करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पिंडरा विनोद कुमार मिश्र ने कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जहां स्वस्थ लोकतंत्र के विकास में शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है,वही निपुण भारत मिशन की संकल्पना को साकार करने के लिए बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन आवश्यक ही नहीं अपरिहार्य है।

BEO ने विद्यालय में एक नव प्रवेशी बच्चे का नामांकन भी किया। इस अवसर पर ARP अजय सिंह नोडल शिक्षक श्रवण कुमार तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। श्रीमान जी ने विद्यालय की निरीक्षण पंजिका में विद्यालय के लिए प्रेरक शब्द लिखें। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह ने सर के प्रेरक आगमन के लिए धन्यवाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *