श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा कॉरिडोर प्रांगण में स्थित मंदिर चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवार्चनम की श्रृंखला में भजन संगीत संध्या का आयोजन किया गया।

रोहित सेठ

वाराणसी आज चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी प्रदोष के उपलक्ष्य में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा कॉरिडोर प्रांगण में स्थित मंदिर चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवार्चनम की श्रृंखला में भजन संगीत संध्या का आयोजन किया गया l
न्यास के सम्मानित सदस्य श्री पण्डित प्रसाद दीक्षित एवं न्यास के अधिकारी द्वय एसडीएम श्री शंभू शरण एवं नायब तहसीलदार श्री मिनी एल शेखर सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजन संगीत संध्या का भाव विभोर हो कर अति उत्साह से आनंद लिया। कार्यक्रम में धाम पधारे श्रद्धालुओं के भी पांव भजनों की धुन पर थिरकने लगे और वातावरण भक्तिमय उल्लास से परिपूर्ण हो गया। आज की भजन संध्या में एक प्रस्तुति गायिका सुश्री दिव्यांशी द्विवेदी (दिव्या दुबे), श्री अमित, हनुमान जी पाण्डेय, भिखानंद पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, श्री अनिल, श्री शंकर, श्री विनय पाण्डेय की तथा दूसरी प्रस्तुति कलाकार – गायक पंडित गौरव मिश्र, श्री चन्दन रूआन कुमार, श्री राजन कुमार, श्री सौरभ त्रिपाठी के समूह की रही। दोनों संगीत दलों ने अद्भुत भक्ति का विहंगम दृश्य सजीव करने में बढ़ चढ़ कर प्रस्तुति दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *