मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा की अध्यक्ष पूनम केजरीवाल सचिव स्वेता खेतान बनी।

रोहित सेठ

मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा वाराणसी के द्वारा अपना 9 वाँ शपथ ग्रहण समारोह शहर के लंका स्थित कोकोसा होटल में आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ•स्वेता सरीन थी एवं विशिष्ठ अतिथि प्रांत की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशा मोदी भी उपस्थित थी।
सभी अतिथियों को दुपट्टा एवम् उपहार देकर सम्मानित किया गया
आयोजन की शुरुआत आराध्या एवं अद्विका ने गणेश वंदना से की साथ ही सानवी तुलस्यान ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।आयोजन का संचालन पूर्वअध्यक्ष अनीता गिनोडिया एवं शीला जयपुरिया के द्वारा किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी ने अपनी नई अध्यक्ष पूनम केजरीवाल,सचिव स्वेता खेतान एवं कोषाध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल के साथ शपथ ग्रहण किया।
सह अध्यक्ष निधि जसरपुरिया एवं सह सचिव कीर्ति केजरीवाल को भी शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने नई कार्यकारिणि का मनोबल बढ़ाया एवं शुभकामना दी।
पूर्वसचिव दीपाली अग्रवाल द्वारा बीते वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
आयोजन में शाखा की सभी पूर्वअध्यक्ष अनीता गिनोडिया,शीला जैपुरिया, रीना तुलस्यान,प्रीति केजरीवाल,आभा भुवलका,किरण रतेरिया, रीता अग्रवाल एवम् सुजाता बाजोरिया उपस्थित थी। पदग्रहण की संयोजिका श्रीमती अनिता गिनोडिया श्रीमती शीला जयपुरिया ने किया

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाईअम्बिकापुर 14 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मेघावी नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजनाश् ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो आर्थिक अभावों को मेधावी छात्रों की सफलता के आड़े नहीं आने दे रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण जिले के ग्राम पंचायत भिट्टिकला की होनहार छात्रा ममता राजवाड़े हैं, जो इस योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार रही हैं।