लो जी जीत गईं यूपी की छोरियां।

रोहित सेठ

  • फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती में सर्वाधिक 159 अंक हासिल कर टीम चैंपियन।

153 अंक लेकर दिल्ली दूसरे और 143 अंकों के साथ हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर

प्रतियोगिता के अंतिम दिन आज पुरुषों के ग्रीकोरोमन वर्ग के होंगे मुकाबले

वाराणसी। मेजबान यूपी की टीम यहां फेडरेशन कप सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में असाधारण प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 159 अंक हासिल कर टीम चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 153 अंक लेकर दिल्ली दूसरे और 143 अंकों के साथ हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

गुरुवार को यहां बीएचयू के महाराजा विभूति नारायण सिंह इनडोर हाल में चल रही फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश की माधुरी पटेल ने स्वर्ण पदक जीता। चंडीगढ़ की गुंजन को रजत एवं झारखंड की रिम्पा और यूपी की चंचल को कांस्य पदक मिला। उधर, 53 केजी भार वर्ग में मध्य प्रदेश की शिवानी ने स्वर्ण जीता। हरियाणा की कृति को रजत, दिल्ली की शीतल और यूपी की जूली को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की बबली को स्वर्ण, यूपी की मानसी को रजत व कर्नाटक की ऐश्वर्या एवं राजस्थान की दीक्षा को कांस्य पदक हासिल हुआ। वहीं 57 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की नेहा ने स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखाया। यूपी की साधना पाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राजस्थान की निशा व हरियाणा की शिल्पा को कांस्य पदक मिला।

उधर, 59 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की नितिका को स्वर्ण, यूपी की पूजा यादव को रजत, महाराष्ट्र की आकांक्षा व दिल्ली की उन्नति राठौर को कांस्य पदक हासिल हुआ। वहीं 62 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की रेंशी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मेजबान यूपी की पूजा और महाराष्ट्र की स्रिस्टी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उधर, 65 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मे यूपी की फ्रीडम यादव ने स्वर्ण पदक पर अपना नाम लिखाया। उन्होंने दिल्ली की पहलवान मंजू को कांटे के मुकाबले में परास्त कर स्वर्ण जीता। मंजू को रजत पदक से संतोष करना पड़ा । कर्नाटक की सुजाता और बिहार की जूही को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उधर, 68 केजी भार वर्ग में हरियाणा की सारिका ने स्वर्ण, दिल्ली की सुमित्रा ने रजत एवं चंडीगढ़ की दीपिका और राजस्थान की माया ने कांस्य पदक जीता। वहीं 72 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की श्रृष्टि ने गोल्ड जीता। महाराष्ट्र की रेशमा को रजत, गुजरात की सनोफर और राजस्थान की तनु को कांस्य पदक हासिल हुआ। 76 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की बिपाशा ने स्वर्ण, राजस्थान की आकृति को रजत, पंजाब की जसप्रीत एवं मध्य प्रदेश प्रांजल को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

इ स मौके पर वर्धा यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो, रजनीश शुक्ल, विधायक सुशील सिंह, बीएचयू के प्रो एसबीएस राजू, प्रो अभिमन्यु सिंह, प्रो राकेश सिंह, प्रो अर्चना सिंह, डा संदीप राव, डा अनुराग टंडन, सुरेश सिंह, प्रीति सिंह, डा0 गीता राय, निधि सिंह, प्रियंका सिंह, जेपी शर्मा, राजीव सिंह रानू आदि मौजूद रहे। सायंकाल अयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू एवं यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह ने विजेता पहलवानों को मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन प्रताप शंकर दुबे ने किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed