ग्रीकोरोमन में हरियाणा के पहलवानाें का दबदबा।

रोहित सेठ

   सर्वाधिक 172 अंक हासिल कर हरियाणा ओवरऑल चैंपियन, दिल्ली दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर    

    भारतीय कुश्ती संघ के तत्वधान मे श्री सर्वेश्वरी समूह (अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम) द्वारा आयोजित बीएचयू के महाराज विभूति नारायण सिंह एंफीथिएटर ग्राउंड के इनडोर हाल में चल रही फेडरेशन कप (सीनियर) 2024 का भव्य समापन भारी उत्साह पूर्व वातावरण के साथ की अग़ला सीनियर नेशनल पुन वाराणसी मे होने के विश्वास के साथ हुआ।

वाराणसी सुबह आठ बजे अघोरेश्वर महाप्रभु के तैल चित्र के पूजन के उपरांत मैट पूजन के साथ ग्रीको की कुश्ती शुरू हुआ।
आयोजन में दिन भर समाज के विशिष्ट जनों विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर चिकित्सको,अधिवक्ताओं सहित तमाम लोगो का आयोजन समिति की और से अंग्वस्त्रम,अघोर वाणी,हनुमान जी महाराज की कृति प्रदान किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed